जमीन विवाद में किसान की बेरहमी से पिटाई , बाद में थार चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, गुना: मध्य प्रदेश के गुना से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां जमीन विवाद में एक किसान की पहले बेरहमी से पिटाई की गई, बाद में थार चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी गई है. […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, गुना: मध्य प्रदेश के गुना से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां जमीन विवाद में एक किसान की पहले बेरहमी से पिटाई की गई, बाद में थार चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी गई है. पीड़ित परिवार ने इस हत्या का आरोप बीजेपी नेता महेंद्र नागर पर लगाया है. वहीं किसान की हत्या का मामला तूल पकड़ते देख बीजेपी ने महेंद्र नागर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.
गुना में किसान को पहले पीटा, फिर चढ़ाई थार
यह मामला गुना के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र स्थित गणेशपुरा गांव की है. जहां रविवार दोपहर किसान रामस्वरूप (40 वर्ष) पर 14 लोगों ने हथियारों से हमला कर दिया था. जब रामस्वरूप पर हमले की आवाज सुन महिलाएं और बेटियां बचाने दौड़ीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई. आरोपियों ने पहले तो रामस्वरूप को बेरहमी से पीटा, इसके बाद उसके ऊपर थार चढ़ा दई. ऐसा आरोप पीड़ित के परिजनों ने लगाया है. बुरी तरह घायल रामस्वरूप को पहले जिला अस्पताल भर्ती कराया गया. जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे भोपाल रेफर करने की तैयारी की जा रही थी, उससे पहले ही जिला अस्पताल में करीब 8 बजे रात में उसकी मौत हो गई.
