संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, शरीर पर पिटाई और चोटों के मिले निशान
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की ससुराल में मौत हो गई। कमरे के अंदर पंखे से नवविवाहिता का शव लटका हुआ मिला। मृतका के शरीर पर पिटाई और चोटों के […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की ससुराल में मौत हो गई। कमरे के अंदर पंखे से नवविवाहिता का शव लटका हुआ मिला। मृतका के शरीर पर पिटाई और चोटों के निशान मिले है। नवविवाहिता के माता पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित
यह पूरा मामला जिले के फलावदा थाना क्षेत्र के गडीना गांव का है। जहां 6 माह पहले आशा नाम की युवती का कुलदीप से शादी हुई थी। शादी के कुछ महीने अच्छे से गुजरे लेकिन बाद में पति और पत्नी के बीच झगड़े शुरू होने लगे। इसी बीच नवविवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। लड़की के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंखे से नीचे उतारा। पुलिस ने बताया कि फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। ससुराल और मायके पक्ष के बयान लिए जा रहे है। मृतका के शरीर पर पिटाई के निशान मिले है। उसकी भी जांच की जा रही है।