बाइक सवार दंपती को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत, पति घायल
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, रामपुर : बाइक सवार दंपती को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। हादसा बुधवार सुबह 10 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र में हुआ। मुहल्ला पीला तालाब […]
More On prayagbharat
- सरकारी अधिकारी पर रेप का आरोप, स्वास्थ्य महकमे में सनसनी
- तनाव के बीच ईरान ने स्पष्ट किया रुख, गैर-दुश्मन जहाजों के लिए रास्ता खुला
- धामी कैबिनेट में विकास और नीतियों से जुड़े 16 प्रस्तावों को मंजूरी
- नक्सलवाद और विदेश नीति पर भी बोले सीएम साय, अफीम खेती पर कड़ा एक्शन तय
- मां ने दुधमुंहे बच्चे को पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी
प्रयाग भारत, रामपुर : बाइक सवार दंपती को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। हादसा बुधवार सुबह 10 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र में हुआ। मुहल्ला पीला तालाब निवासी मोईन दवा कंपनी में प्रतिनिधि हैं।
दंपती को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत
घटना के समय वह पत्नी आशीना के साथ बाइक से मोरी गेट की तरफ जा रहे थे। ला फ़िस्टा मैरिज हाल के सामने कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे महिला बाइक से छिटककर नीचे गिर गई। कार का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतका गर्भवती थी। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस सीसी कैमरों की मदद से कार चालक का पता लगा रही है।
