छुट्टी मनाकर घर जा रहे कोबरा बटालियन के तीन जवान समेत चार की मौत
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, धमतरी: शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा जिले में हुआ. इस हादसे में तीन कोबरा बटालियन के जवान और एक ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई. एक जवान घायल है. खड़े ट्रक से टकराई कार यह […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, धमतरी: शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा जिले में हुआ. इस हादसे में तीन कोबरा बटालियन के जवान और एक ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई. एक जवान घायल है.
खड़े ट्रक से टकराई कार
यह हादसा एनएच 30 में अर्जुनी थाना क्षेत्र के खपरी बायपास के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार कार घुस गई. इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन कोबरा बटालियन के जवान और एक सिविलियन शामिल है. एक जवान घायल है, जिसका प्राथमिक इलाज धमतरी जिला अस्पताल में करने के बाद बेहतर उपचार के लिये रायपुर रेफर किया गया है.
मृतकों के नाम
- मुकेश कुमार (हेड कास्टेबल) की मौत
- उमेंद्र सिंह (एसआई) की मौत
- राजकुमार गौड़ (कांस्टेबल) की मौत
- हीरालाल नागर सिविलियन ड्राइवर की मौत
घायल का नाम
अभिमान राय (कोबरा बटालियन) घायल, रायपुर रेफर

घटना की सूचना मिलते ही आला अफसर धमतरी जिला अस्पताल पहुंचे. धमतरी कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सुबह करीब 8 बजे जगदलपुर से रायपुर की ओर कोबरा बटालियन के जवान छुट्टी पर जा रहे थे. खपरी बायपास के पास जवानों की गाड़ी खड़ी ट्रक से टकरा गई. तीन जवान और ड्राइवर की मौत हुई है. एक जवान घायल है, जिसका इलाज चल रहा है. जवानों के शव ससम्मान उनके गृहग्राम पहुंचाया जाएगा. कलेक्टर ने कहा कि रोड साइड में ट्रक खड़े करने पर कार्रवाई की जाएगी.

