बनभूलपुरा में बर्खास्त कर्मचारी के घर से अवैध हथियारों का जखीरा मिला
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, हल्द्वानी: उत्तराखंड के सबसे संवेदनशील इलाके नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा से फिर चौंकाने वाली खबर है. यहां ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’ के दौरान सत्यापन अभियान के दौरान शिक्षा विभाग के एक बर्खास्त कर्मचारी के […]
More On prayagbharat
- बिना इनर लाइन परमिट पहुंचने पर सख्ती, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
- रायपुर-जगदलपुर रूट पर हादसा, बस और ट्रक आपस में टकराए
- RCB vs MI: जीत के बाद कोहली की प्रतिक्रिया बनी चर्चा का विषय
- शादी के बाद लौट रहा था परिवार, रास्ते में ट्रक ने छीनी चार जिंदगियां
- सीएम योगी से सुरक्षा की गुहार, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप
प्रयाग भारत, हल्द्वानी: उत्तराखंड के सबसे संवेदनशील इलाके नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा से फिर चौंकाने वाली खबर है. यहां ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’ के दौरान सत्यापन अभियान के दौरान शिक्षा विभाग के एक बर्खास्त कर्मचारी के घर से दो तमंचे और 17 अवैध कारतूस बरामद किए गए हैं. 60 साल के बर्खास्त कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
बर्खास्त कर्मचारी के घर से अवैध हथियारों का जखीरा मिला: नैनीताल एसएसपी के आदेश पर जनपद में सघन चेकिंग अभियान और सत्यापन की कार्रवाई चल रही है. सत्यापन के दौरान बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने एक घर से दो तमंचे व 17 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. इन अवैध हथियारों को रखने के आरोप में शिक्षा विभाग से बर्खास्त 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है.
60 साल का है आरोपी मोबिन खान: पुलिस के मुताबिक सोमवार देर शाम अभियान के दौरान टीम को सूचना मिली कि गौजाजाली उत्तर क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध तमंचा रखे हुए है. ये शख्स परिजनों को धमकाकर झगड़ा करता है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निकट आयशा मस्जिद निवासी 60 वर्षीय मोबिन खान को घर पर दबोच लिया.
घर में हथियारों का जखीरा देखकर पुलिस भी हैरान: परिजनों की मौजूदगी में जब घर की तलाशी ली गई तो पुलिस भी हैरान रह गई. तलाशी के दौरान एक 315 बोर तमंचा, दो कारतूस 315 बोर, एक 12 बोर तमंचा, चार कारतूस 12 बोर, एक कारतूस 7.62 बोर जो कि एके 47 में यूज होता है मिला. एक डिब्बे में रखे दस कारतूस 7.65 बोर बरामद किए गए.
मोबिन खान शिक्षा विभाग से बर्खास्त है. 2017 में इस पर पॉक्सो एक्ट लगा था. इस मामले में ये अदालत से सजायाफ्ता है. हाईकोर्ट में अपील पर बेल आउट है. इस पर हमने ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत कार्रवाई की है. हमारी टेक्निकल टीम इससे पूछताछ करते हुए ये पता लगाएगी कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध असलहे ये कहां से और किस प्रयोजन से लाया था. -डॉक्टर मंजूनाथ टीसी, एसएसपी, नैनीताल-
