Uttarakhand

त्यूनी में लकड़ी के घर में लगी भयंकर आग, परिवार का सामान जलकर राख

Summary

Spread the love

Spread the love प्रयाग भारत, विकासनगर: त्यूनी में वन विभाग की कॉलोनी में स्थित एक मकान में अचानक आग लग गई. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड, त्यूणी थाना पुलिस और तहसील प्रशासन […]

Spread the love

प्रयाग भारत, विकासनगर: त्यूनी में वन विभाग की कॉलोनी में स्थित एक मकान में अचानक आग लग गई. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड, त्यूणी थाना पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक मकान के साथ ही उसमें रखा सामान जलकर खाक हो गया. वहीं, आग की लपटों को देख लोग सहम उठे. गनीमत रही कि इस आग की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.

वन विभाग के कॉलोनी में स्थित एक मकान में लगी आग: जानकारी के मुताबिक, यह आग रविवार यानी 8 मार्च को दोपहर के करीब पौने 12 बजे के आस पास लगी. जहां जौनसार बावर के त्यूनी में स्थित वन विभाग के कॉलोनी में एक पुराने लकड़ी के मकान में अचानक आग लग गई. आग लगते ही मौके पर हड़कंप सा मच गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी. जबकि, मकान में रहे रहे लोग आग भड़कते ही बाहर निकल आए.

रविवार को दिन के समय करीब पौने 12 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड समेत तहसील कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची. जहां आग को बुझाने का प्रयास किया गया. कॉलोनी में और भी मकान हैं, जिन्हें आग की चपेट में आने से बचाया गया.
करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया. जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त मकान में रहने वाले सभी लोग बाहर थे. आग से मकान में रखा सारा सामान जल गया है. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है.”-
अश्वनी बलूनी, त्यूनी थानाध्यक्ष
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *