बजट सत्र को लेकर गैरसैंण में बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रशासन ने तैयारियां पूरी कीं
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, भराड़ीसैण : सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा बजट सत्र के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) ने ड्यूटी में […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, भराड़ीसैण : सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा बजट सत्र के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) ने ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को ब्रीफ किया।
ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया गया कि ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतते हुए किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और महानुभावों की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
विधानसभा गेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए कि आने-जाने वाले व्यक्तियों व वाहनों की गहन चेकिंग की जाए और केवल अधिकृत व्यक्तियों व पासधारकों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए।
इसके साथ ही पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान अपना व्यवहार संयमित एवं मर्यादित रखने, संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा किसी भी प्रकार की असामान्य स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल अपने प्रभारी अधिकारी को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।