बदायूं : आलू के खेत में तारकशी में छोड़े गए करंट से बाथरूम करने गए युवक की मौत
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, बिसौली/दबतोरी : आलू के खेत में तारकशी में छोड़े गए करंट से बाथरूम करने गए युवक की मौत हो गई। उसे बचाने के लिए पहुंचा युवक भी तार से चिपक गया। ग्राम प्रधान को भी […]
More On prayagbharat
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
- Rajaji टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सप्ताह, हथिनी अरुंधती को दी श्रद्धांजलि; 14 लोको पायलट और 50 वनकर्मी
- Champawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
प्रयाग भारत, बिसौली/दबतोरी : आलू के खेत में तारकशी में छोड़े गए करंट से बाथरूम करने गए युवक की मौत हो गई। उसे बचाने के लिए पहुंचा युवक भी तार से चिपक गया। ग्राम प्रधान को भी करंट लगा। ग्रामीणों ने तार आए। प्रधान व दूसरा युवक सही हैं जबकि बाथरूम करने गए युवक की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में चीत्कार मचा है।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर के ग्राम प्रधान गोपीचंद की बेटी की बुधवार रात बारात आई थी। गांव में समारोह चल रहा था। गांव निवासी मिथुन पुत्र मेवाराम समारोह में व्यवस्था देख रहा था। पंडाल के पीछे का पूर्व प्रधान जगदीश सिंह का खेत है जो गांव के मुरानी पुत्र महेंद्र ने पेशगी पर लिया था। खेत में आलू की फसल की थी। जानवरों से फसल को बचाने के लिए तारकशी की थी। तारों में करंट छोड़ दिया था। रात को मिथुन बाथरूम करने के लिए पंडाल के पीछे गया। तारकशी के करंट की चपेट में आ गया। कुछ दूर मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे। गांव निवासी अरविंद ने कहा कि तार में करंट कहां से आएगा। उसने तार छुआ तो वह भी चिपक गया। प्रधान गोपीचंद दोनों को बचाने के लिए पहुंचे तो उन्हें भी करंट का झटका लगा। ग्रामीणों ने डंडों से तार हटाकर अरविंद को बचा लिया और मिथुन को दूर किया। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची। मिथुन को बिसौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में दृष्टिबाधित पिता मेवाराम, मां चंद्रवती, भाई हरेंद्र, भाभी कविता का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। गांव में चर्चा है कि खेत पर लगाई गई झटका मशीन से युवक की मौत हुई है।