प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज, युवक ने प्रेमिका की हत्या कर दी जान
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, उत्तर प्रदेश : के कन्नौज जिले में पिता की लाइसेंसी बंदूक से युवक ने पहले प्रेमिका को गोली मारी, इसके बाद वहां से 20 मीटर दूर खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर […]
More On prayagbharat
- किराया मांगने पर दंपती ने की मकान मालकिन की हत्या, शव को लाल सूटकेस में बंद कर छिपाया
- राम सुतार का निधन: पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुख, असम के सीएम बोले- देश ने एक उत्कृष्ट कलाकार को खो दिया
- इंदरप्रीत उर्फ पैरी हत्याकांड मामले में पंचकूला पुलिस की डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
- खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर बड़ा एक्शन, देवभूमि में अपराधियों की कोई जगह नहीं
- अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी, उत्तराखंड की बेटी कविता चंद ने की फतह
प्रयाग भारत, उत्तर प्रदेश : के कन्नौज जिले में पिता की लाइसेंसी बंदूक से युवक ने पहले प्रेमिका को गोली मारी, इसके बाद वहां से 20 मीटर दूर खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर मौत हो गई। युवक पड़ोस के गांव का रहने वाला था और तीन साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुबह तीन बजे उसने इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
सौरिख थाना इलाके के कुठला गांव निवासी महिपाल सिंह यादव उर्फ फौजी के बेटे देवांशू उर्फ अन्नू (22) का पड़ोस के गांव सुल्तानपुर की युवती दीप्ति (21) पुत्री अशोक कुमार पाल से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
प्रेमी ने लड़के को धमकाया था
लड़की के परिवार वालों को जब जानकारी हुई तो उन्होंने 15 दिन पहले उसकी शादी औरैया जिले के एरवा कटरा थाना इलाके के ग्राम चिट्ठा में शादी तय कर दी। जिस लड़के से शादी तय हुई, वह तालग्राम कस्बे में क्लीनिक संचालित करता है। देवांशू ने तालग्राम जाकर लड़के को धमकाया और दीप्ति से शादी न करने के लिए कहा।
दोनों परिवारों के बीच हुई थी पंचायत
इस पर लड़के ने दीप्ति के पिता को घटनाक्रम के बारे में बताया। रविवार को पड़ोस के गांव नगला भजूं में दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई, जिसमें देवांशू ने दीप्ति से सारे संबंध खत्म करने की बात कही थी। पंचायत में वह लड़का भी मौजूद था, जिसके साथ दीप्ति की शादी तय हुई थी। सोमवार को तड़के तीन बजे देवांशू अपने पिता की 12बोर की लाइसेंसी बंदूक लेकर चुपचाप सुल्तानपुर गया और छत पर छोटी बहन के साथ सो रही दीप्ति के माथे में नली सटाकर गोली मार दी और भाग गया।
प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद भी दी जान
इसके बाद उसके घर से केवल 20 मीटर दूर तालाब के किनारे खुद को भी गोली मार ली। घटना में दोनों की मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। सुबह जानकारी मिलते ही एसपी विनोद कुमार, एएसपी अजय कुमार, सीओ छिबरामऊ सुरेश मलिक, थाना प्रभारी दिनेश कुमार, सकरावा थानाध्यक्ष अजब सिंह, विशुनगढ़ थानाध्यक्ष गौरव चौधरी, छिबरामऊ कोतवाल विष्णुकांत तिवारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक और खोखे जब्त किए हैं। घटना के बाद देवांशू के परिवार वाले मकान में ताला डालकर भाग गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर भेज दिया। एसपी ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
दीप्ति बीएससी फाइनल की छात्रा थी। परिवार में छोटी बहन और एक भाई है, जबकि देवांशू उर्फ अन्नू दो भाई और दो बहन हैं। दीप्ति के पिता अशोक बिजली विभाग ने लाइनमैन के पद पर तालग्राम में तैनात हैं। घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया।
