करंट लगने से बच्चे ने तोड़ा दम, पिता की सड़क हादसे में मौत
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, उन्नाव : उन्नाव जिले के रसूलाबाद कस्बे में रविवार रात दस बजे पंखे के कटे तार की चपेट में आने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। बेटे की मौत की सूचना पर घर […]
More On prayagbharat
- NEET विवाद के बाद NTA के नए कार्यालय में CISF तैनात होगी, गोपनीय क्षेत्रों की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
प्रयाग भारत, उन्नाव : उन्नाव जिले के रसूलाबाद कस्बे में रविवार रात दस बजे पंखे के कटे तार की चपेट में आने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। बेटे की मौत की सूचना पर घर जा रहे बाइक सवार पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। आसीवन थानाक्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद निवासी अयांश (5) पुत्र विष्णु जायसवाल रविवार रात घर में करंट की चपेट में आ गया। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बेटे की मौत की सूचना पर शहर में रहकर काम करने वाले पिता विष्णु बाइक से घर जा रहे थे। माखी-रसूलाबाद मार्ग पर माखी थानाक्षेत्र के नहर के पास वाहन की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गए। पीछे से आ रहे शहर में रहने वाले परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें सड़क किनारे पड़ा देखा। जिसपर उन्हें मियागंज सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। आसीवन थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।