दर्जनों पाकिस्तानी चौकियां नष्ट, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सेना ने की जवाबी कार्रवाई
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, जम्मू: भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी शिविरों पर मंगलवार देर जोरदार हमला बोला। एक साथ नौ जगहों पर हमला बोला गया। पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद शहर के आसपास पहाड़ों के नजदीक पाकिस्तान […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, जम्मू: भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी शिविरों पर मंगलवार देर जोरदार हमला बोला। एक साथ नौ जगहों पर हमला बोला गया। पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद शहर के आसपास पहाड़ों के नजदीक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) क्षेत्र में मंगलवार आधी रात कई जोरदार धमाके सुने गए। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाकों के बाद पूरे शहर की बिजली गुल हो गई।
ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने ध्वस्त
भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को मिसाइलें दागीं। पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया है। जानकारी के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की। भारतीय सशस्त्र बलों इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया।