Uttarakhand

जमीन खरीदते ही खुली धोखाधड़ी की पोल, प्रॉपर्टी डीलरों पर केस दर्ज

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, रुद्रपुर : Rudrapur Land Fraud उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के दो बड़े मामले सामने आए हैं। एक मामले में सीमा सुरक्षा बल […]

Spread the love

प्रयाग भारत, रुद्रपुर : Rudrapur Land Fraud उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के दो बड़े मामले सामने आए हैं। एक मामले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के इंस्पेक्टर से 22 लाख 50 हजार रुपये की कथित ठगी की गई, जबकि दूसरे मामले में एक व्यक्ति से फर्जी इकरारनामे के जरिए 6 लाख 60 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगा है।

पहले मामले में पीड़ित BSF इंस्पेक्टर, जो वर्तमान में गृह मंत्रालय दिल्ली में तैनात हैं, ने विक्रेता और प्रॉपर्टी डीलर पर विवादित जमीन बेचने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, ग्राम मटकोटा स्थित भूमि का सौदा 14 दिसंबर 2024 को 22.50 लाख रुपये में तय हुआ था। रजिस्ट्री और भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब पीड़ित ने प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू कराया तो एक महिला ने खुद को जमीन की असली मालिक बताते हुए काम रुकवा दिया।

पीड़ित का आरोप है कि बाद में विक्रेता और प्रॉपर्टी डीलर उन्हें दूसरी विवादित जमीन दिखाकर गुमराह करने लगे। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरे मामले में प्रेमपाल नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि प्रॉपर्टी डीलरों और एक दंपति ने मिलकर ग्राम लोहर्रा स्थित भूखंड बेचने के नाम पर उससे 6 लाख 60 हजार रुपये ठग लिए। बाद में पता चला कि संबंधित जमीन पहले ही किसी अन्य महिला के नाम रजिस्टर्ड की जा चुकी थी।

पीड़ित ने बताया कि पूरी रकम देने के बावजूद आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं कराई। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने धमकी दी और जो चेक दिया वह बैंक में बाउंस हो गया।

रुद्रपुर पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *