भ्रष्टाचार पर वार: उत्तराखंड में उपखंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, डोईवाला : देहरादून जिले के डोईवाला विकासखंड में तैनात उपखंड शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. विजिलेंस की टीम ने आरोपी अधिकारी को नेपाली फार्म के पास घूस लेते दबोचा है. […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, डोईवाला : देहरादून जिले के डोईवाला विकासखंड में तैनात उपखंड शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. विजिलेंस की टीम ने आरोपी अधिकारी को नेपाली फार्म के पास घूस लेते दबोचा है. जिसके बाद उसे रायवाला कोतवाली ले जाया गया है.
बताया जा रहा है कि उपखंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश क्षेत्र के एक स्कूल को ग्रेड देने के नाम पर एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी. जिस पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को रिश्वत मांगे जाने की सूचना दी थी. सूचना पर विजिलेंस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बुना.
ट्रैप के अनुसार अधिकारी नेपाली फार्म में अपनी निजी गाड़ी से रिश्वत लेने पहुंचा. जहां विजिलेंस की टीम ने नोट लेते ही गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद आरोपी को रायवाला कोतवाली ले जाकर की गहन पूछताछ की जा रही है. विजिलेंस के अधिकारियों की मानें तो जल्द ही मामले में जांच के साथ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.