बाइक सवार को पीछे से मारी कंटेनर ने टक्कर, तीन की मौत
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, नूंह: हरियाणा के नूंह से दिवाली के दिन बेहद दुखद खबर सामने आई है. दरअसल, केएमपी एक्सप्रेस वे (कुंडली-मानेसर-पलवल) पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार होकर घर लौट रहे […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, नूंह: हरियाणा के नूंह से दिवाली के दिन बेहद दुखद खबर सामने आई है. दरअसल, केएमपी एक्सप्रेस वे (कुंडली-मानेसर-पलवल) पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार होकर घर लौट रहे तीन युवकों की मौत हो गई. मृतकों में दो सगे भाई व उनकी जीजा शामिल है. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
परिजनों को सौंपे शव: पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि “देर रात दीवाली के लिए तीनों युवक यूपी जा रहे थे. तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. हादसा रोजका मेव के इलाके में हुआ है. कंटेनर चालक लापरवाही से तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था. मृतकों को नलहड मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए”.
एक युवक की थी शादी: मृतकों में रोहित (24), अरुण कुमार (28) और मोहित (18) शामिल हैं. ये तीनों युवक गुरुग्राम से फर्रुखाबाद, यूपी जा रहे थे. न सिर्फ दीपावली, बल्कि 4 नवंबर को रोहित की शादी भी थी. घर वाले दोनों बेटे और दामाद का त्योहार पर इंतजार कर रहे थे. ये बेहद दुखद घटना है. जहां दीप जलाकर घर में रोशनी की जा रही है थी. वहां एक ही घर के दो दीपक हादसे में बुझ गए.