अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया विमान से बरामद ब्लैक बॉक्स, अमेरिका भेजा जाएगा
Summary
ख़बर शेयर करें – प्रयाग भारत, नई दिल्ली : अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया विमान से बरामद ब्लैक बॉक्स को अब अमेरिका भेजा जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार उसके विश्लेषण के लिए अमेरिका भेजना पड़ सकता है। इस दुर्घटना […]
More On prayagbharat
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
- Rajaji टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सप्ताह, हथिनी अरुंधती को दी श्रद्धांजलि; 14 लोको पायलट और 50 वनकर्मी
- Champawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
प्रयाग भारत, नई दिल्ली : अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया विमान से बरामद ब्लैक बॉक्स को अब अमेरिका भेजा जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार उसके विश्लेषण के लिए अमेरिका भेजना पड़ सकता है। इस दुर्घटना में एअर इंडिया का बोइंग 787 विमान क्रैश हो गया था, जिसमें सवार 241 लोग और जमीन पर 33 लोगों की जान चली गई थी।
क्यों भेजा जा रहा अमेरिका
अंग्रेजी अखबार ET की रिपोर्ट के अनुसार, रिकॉर्डर को दुर्घटना के बाद लगी आग से भारी नुकसान पहुंचा है। यही कारण है कि भारत में इसका डेटा निकालना असंभव हो गया है और इसे अमेरिका भेजा जा सकता है। भारतीय अधिकारी एअर इंडिया बोइंग ड्रीमलाइनर की दुर्घटना की जांच कर रहे हैं, जिसमें सवार 241 लोग और जमीन पर 33 लोग मारे गए थे। इसे एक दशक में दुनिया का सबसे भीषण विमान हादसा गिना जाता है।
अभी नहीं आया आधिकारिक बयान
भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने मामले पर टिप्पणी के लिए रायटर्स के सवालों का तुरंत जवाब नहीं दिया। एअर इंडिया ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
जब कवच बनी टेबल
अहमदाबाद विमान हादसे में सीट संख्या 11ए पर रहे यात्री के समान मेडिकल कालेज के मेस में द्वितीय वर्ष के छात्र रितेश कुमार की जान आश्चर्यजनक तरीके से बच गई। छत तोड़कर विमान के गिरते मलबे के बीच कवच की तरह आई एक टेबल ने उनकी जिंदगी बचा ली।
बिहार के बेगूसराय के मेहदाशाहपुर निवासी रितेश फिलहाल गहरे सदमे में हैं और अहमदाबाद के एक अस्पताल के आइसीयू में भर्ती हैं। हादसे के करीब पांच घंटे बाद उन्होंने मां सुनैना देवी को फोन पर उस भयावह मंजर के बारे में बताया था।
रितेश ने बताया कि वे कालेज की मेस में दोस्तों के साथ भोजन करने गए थे। हम सभी ने हंसी मजाक के बीच मुंह में पहला निवाला लिया ही था कि तेज आवाज हुई और विमान का मलबा गिरने लगा। मेरे ऊपर विमान में रखी ट्रालियां गिरने लगीं। बदहवासी में कुछ समझ नहीं आ रहा था। अचानक एक टेबल मेरे ऊपर आ गई। इससे मेरी जान बच सकी।