सरकारी स्कूल में ब्लास्ट: मिड डे मील बनाते फटा कुकर, महिला कर्मचारी घायल
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, चंडीगढ़: के सरकारी स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां जोर का धमाका हो गया। यह धमाका उस समय हुआ जब स्कूल में बच्चों की कक्षाएं चल रही थी। धमाके की आवाज स्कूल स्टाफ […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, चंडीगढ़: के सरकारी स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां जोर का धमाका हो गया। यह धमाका उस समय हुआ जब स्कूल में बच्चों की कक्षाएं चल रही थी। धमाके की आवाज स्कूल स्टाफ में खलबली मच गई। इस हादसे में एक महिला कर्मचारी भी घायल हुई है। घटना सेक्टर-12 के गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल की है।
सेक्टर-12 के सरकारी स्कूल की रसोई में बुधवार सुबह मिड डे मील तैयार किया जा रहा था। इस दौरान कुकर ब्लास्ट हो गया। कुकर फटने से मिड डे मील वर्कर महिला घायल हो गई। इसके बाद घायल महिला कर्मी बिमला को तुरंत सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला का उपचार चल रहा है।
स्कूल निदेशक हरसुहिंदरपाल सिंह बराड़ ने बताया कि स्कूल प्रबंधकों की ओर से उन्हें इस हादसे की जानकारी मिली थी। सीसीटीवी कैमरे चेक करवा रहे हैं। इस मामले की जांच की जा रही है। कर्मचारियों की हर संभव मदद की जाएगी।
इस मामले में मिड डे मील कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने विभाग के प्रति विरोध जाहिर किया है। यूनियन की ओर से कई बार आग्रह किया जा चुका है लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया। खाना बनाते वक्त कई बार कर्मचारियों के साथ ऐसे हादसे हो चुके हैं। यूनियन ने वीरवार को सेक्टर-20 मस्जिद ग्राउंड में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने की घोषणा की।