मोदीनगर में रिश्तों का खून, बेटे ने पिता को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोदीनगर थाना क्षेत्र के बुढ़ाना गांव में एक युवक ने कथित रूप से अपने ही पिता की गोली मारकर […]
More On Breaking News
- Nepal Flood आपदा पर हरिद्वार के संतों की बड़ी पहल, आधे घंटे में जुटाए 38 लाख रुपये
- CM धामी ने 101 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, पशुपालन और गन्ना विभाग में मिली सरकारी नौकरी
- CJP के इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय मार्च पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार
- Uttarakhand में 6 दिन बारिश का अलर्ट, 31 अगस्त और 1 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट; इन जिलों में बरसेगा कहर
- sidcul में युवक-युवती के विवाद के बाद सड़क पर बवाल, लात-घूंसे और बेल्ट से मारपीट का VIDEO वायरल
प्रयाग भारत, गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोदीनगर थाना क्षेत्र के बुढ़ाना गांव में एक युवक ने कथित रूप से अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक हरिओम चौधरी अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। देर रात उनका बड़ा बेटा निखिल नेहरा शराब के नशे में घर पहुंचा। पिता द्वारा डांटने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक विवाद में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में निखिल ने पिस्तौल निकालकर अपने पिता पर चार गोलियां दाग दीं, जिससे उनकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई।
संपत्ति को लेकर भी चल रहा था विवाद
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी निखिल नेहरा लंबे समय से नशे का आदी था और अपने हिस्से की संपत्ति अपने नाम करवाने का दबाव बना रहा था। परिजनों के मुताबिक, हरिओम चौधरी इस मांग का विरोध करते थे। उन्हें आशंका थी कि बेटा संपत्ति बेचकर पैसा नशे में खर्च कर देगा। इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर तनाव बना रहता था।
बताया जा रहा है कि यह पहला मामला नहीं है जब निखिल हिंसक घटना में शामिल रहा हो। वर्ष 2018 में भी उसने अपने छोटे भाई निशु पर गोली चला दी थी। उस घटना का जिक्र भी पुलिस जांच में सामने आया है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, पांच टीमें गठित
एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि 15 जुलाई की रात करीब 12 बजे पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद के बाद यह वारदात हुई। घायल हरिओम को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीमें गठित की गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।