Uttara Pradesh

हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर मतांतरण कराने के मास्टरमाइंड नीतू की कोठी पर चला बुलडोजर

Summary

ख़बर शेयर करें – प्रयाग भारत, बलरामपुर: हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर मतांतरण कराने के मास्टरमाइंड उतरौला के मधपुर गांव निवासी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के साथ रहने वाली नीतू नवीन रोहरा पति नवीन रोहरा के आवास पर प्रशासन […]

प्रयाग भारत, बलरामपुर: हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर मतांतरण कराने के मास्टरमाइंड उतरौला के मधपुर गांव निवासी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के साथ रहने वाली नीतू नवीन रोहरा पति नवीन रोहरा के आवास पर प्रशासन ने मंगलवार सुबह बुलडोजर चला दिया।

सोमवार देर शाम स्थानीय प्रशासन ने कोठी पर अलग-अलग तिथियों की तीन नोटिस चस्पा की थी। इसके बाद ही लोगों ने कोठी के गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। कोतवाली उतरौला की पुलिस व तहसील प्रशासन मौजूद है।