Sport

प्लेइंग-11 में बदलाव तय , तीसरे टी20 में श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने उतरेगा भारत

Summary

ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत ,नई दिल्ली ; नए कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय टीम किसी भी तरह से ढिलाई नहीं बरतेगी और मंगलवार को यहां होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट […]

प्रयाग भारत ,नई दिल्ली ; नए कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय टीम किसी भी तरह से ढिलाई नहीं बरतेगी और मंगलवार को यहां होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका की कमजोरियों का लाभ उठाकर तीन मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप करने के लिए मैदान पर उतरेगी।

भारत पहले दोनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है, लेकिन उसका लक्ष्य अपना विजय अभियान जारी रखना होगा। भारत ने रविवार को वर्षा से प्रभावित दूसरा मैच सात विकेट से जीता था।जिस दिन श्रीलंका की महिला टीम ने भारत को हराकर अपना पहला टी20 एशिया कप जीता, उस दिन भी उनकी पुरुष टीम का प्रदर्शन खराब रहा।

SL vs IND 3rd T20I: अपनी लाज बचाना चाहेंगी श्रीलंकाई टीम

दरअसल, श्रीलंका के लिए सबसे बड़ी चिंता उसके मध्यक्रम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन है। दूसरी ओर भारत ने अभी तक विश्व चैंपियन की तरह ही प्रदर्शन किया है। भारत ने अभी तक खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है। भारतीय खिलाडि़यों की रणनीति और कौशल में आत्मविश्वास साफ झलक रहा है तथा वह किसी भी समय दबाव में नहीं दिखे।

कुछ अवसर ऐसे भी आए जबकि श्रीलंका की टीम मुकाबले में ही नहीं देखी। भारतीय गेंदबाजों ने अभी तक उसके बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने गया है। सूर्यकुमार ने गेंदबाजी में प्रभावशाली परिवर्तन करके श्रीलंका की परेशानियां बढाई हैं।

SL vs IND: दोनों टीमें इस प्रकार-

भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, रिषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका: दिनेश चांदीमल, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, चैरिथ असलांका (कप्तान), वानिदु हसरंगा, कमिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, चामिंडु विक्रम सिंघे, बिनुरा फर्नांडो, रमेश मेंडिस, दिलशान मदुशंका, मतीशा पथिराना, महेश तीक्ष्णा, डुनिथ वेलालागे