नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरियाणा के पंचकुला स्थित ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित ‘नमो क्रिकेट लीग’ में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और […]
More On CM Dhami
- CM Dhami ने 10,709 निर्माण श्रमिकों को दी 18.49 करोड़ की सहायता, खातों में DBT से पहुंची रकम
- CM धामी ने 101 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, पशुपालन और गन्ना विभाग में मिली सरकारी नौकरी
- 97 दिन रूस में फंसे पिथौरागढ़ के दो भाई सकुशल लौटे घर, CM धामी के हस्तक्षेप से हुई वापसी
- ऊधम सिंह नगर को मिली विकास की नई रफ्तार, सीएम धामी ने दी करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात
प्रयाग भारत, उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरियाणा के पंचकुला स्थित ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित ‘नमो क्रिकेट लीग’ में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और स्वयं भी मैदान पर उतरकर क्रिकेट खेला। मुख्यमंत्री को अपने बीच क्रिकेट खेलते देखकर खिलाड़ियों और मौजूद खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खेल के मैदान में उतरने का अनुभव अपने आप में आनंददायक है। खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलने से उन्हें काफी प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि खेल हमें टीम भावना, अनुशासन, निरंतर मेहनत और पूरी लगन के साथ लक्ष्य हासिल करने की सीख देता है।
30 से अधिक टीमों ने लिया हिस्सा
नमो क्रिकेट लीग में देश के अलग-अलग हिस्सों से 30 से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से संवाद कर उनकी खेल प्रतिभा और उत्साह की सराहना की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और युवाओं को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से नशे से पूरी तरह दूर रहने और अपने साथियों तथा आसपास के अन्य युवाओं को भी नशे से बचाने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया।
‘क्रिकेट को हां और नशे को ना’ का संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘क्रिकेट को हां और नशे को ना’ केवल एक नारा नहीं है, बल्कि युवाओं को स्वस्थ, सकारात्मक और अनुशासित जीवन की ओर ले जाने का संकल्प है। उन्होंने युवाओं से कहा कि अगर जीवन में किसी चीज की लत लगानी है तो वह खेल और फिटनेस की होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने सपनों और लक्ष्यों को हासिल करने का जुनून रखना चाहिए। युवा ऊर्जा को नशे में नहीं, बल्कि खेल, रचनात्मक गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण में लगाया जाना चाहिए।
खेलों को बढ़ावा देने का किया जिक्र
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को नई पहचान और सम्मान मिला है। ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ जैसे अभियानों ने युवाओं को खेलों और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि अब देश के गांवों और छोटे शहरों से निकलने वाली खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रही हैं।
हरियाणा की खेल प्रतिभाओं की सराहना
CM धामी ने हरियाणा को खेल प्रतिभाओं की धरती बताते हुए कहा कि यहां के खिलाड़ियों ने ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियन गेम्स और राष्ट्रमंडल खेलों समेत कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है।
उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता के पीछे वर्षों की मेहनत, अनुशासन, संघर्ष और लक्ष्य के प्रति समर्पण होता है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे खुद नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करें।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री के साथ मौजूद खिलाड़ियों और युवाओं ने ‘नशे को ना, खेल को हां’ का सामूहिक संकल्प लिया।