सीएम योगी और सरकार पर आपत्तिजनक टिप्पणी, शैय्या अस्पताल के प्रभारी सीएमएस भास्कर निलंबित
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, सुल्तानपुर : यूपी के सुल्तानपुर में बिरसिंहपुर स्थित सौ शैय्या अस्पताल के प्रभारी सीएमएस भास्कर को निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। इन्होंने सीएम योगी और सरकार पर आपत्तिजनक […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, सुल्तानपुर : यूपी के सुल्तानपुर में बिरसिंहपुर स्थित सौ शैय्या अस्पताल के प्रभारी सीएमएस भास्कर को निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। इन्होंने सीएम योगी और सरकार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसका संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने इनके खिलाफ कार्रवाई की। अब इन्हें अपर निदेशक चिकित्सा एवं परिवार कल्याण, अयोध्या मंडल कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्द भी कहे…
इस पर सीएमएस भास्कर प्रसाद ने कहा कि वह सीएमओ और उनका पुतला न फूंकें। बल्कि, मुख्यमंत्री और सरकार का पुतला फूंकें। उन पर सार्वजनिक रूप से सरकार और मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने का आरोप है। तहरीर में यह भी कहा गया कि सीएमएस ने सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ कुछ अपशब्द भी कहे हैं। जो, धीमी आवाज होने के कारण वीडियो में रिकॉर्ड नहीं हो सके। इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके जांच की जा रही है।