कौड़ियाला में गंगा में डूबे युवक का शव पांच दिन बाद मिला, एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन सफल
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, ऋषिकेश: Rishikesh के कौड़ियाला क्षेत्र में गंगा नदी में डूबे एक युवक का शव पांच दिन बाद बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने लगातार सर्च अभियान चलाते हुए शिवपुरी क्षेत्र […]
More On prayagbharat
- Rishikesh मंडी समिति के टावर पर चढ़ा युवक, मांगें पूरी होने तक नीचे उतरने से किया इनकार; भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
- NEET विवाद के बाद NTA के नए कार्यालय में CISF तैनात होगी, गोपनीय क्षेत्रों की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
जानकारी के अनुसार छह जून की शाम कौड़ियाला स्थित एक रिवरसाइड क्षेत्र के पास एक व्यक्ति के गंगा नदी में बहने और डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।
डूबे हुए व्यक्ति की पहचान गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी 40 वर्षीय आशीष जैन के रूप में हुई थी। घटना के बाद एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने समन्वय बनाकर नदी के संभावित क्षेत्रों में लगातार तलाश अभियान चलाया। कई दिनों तक टीमों ने आधुनिक सर्च उपकरणों और उपलब्ध संसाधनों की मदद से नदी के विभिन्न हिस्सों में खोजबीन की।
लगातार प्रयासों के बाद संयुक्त अभियान के दौरान शिवपुरी क्षेत्र से एक शव बरामद किया गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान आशीष जैन के रूप में की। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में पूर्व से लापता अन्य व्यक्तियों की तलाश के लिए भी सर्च अभियान जारी रखा गया है। एसडीआरएफ की टीमें लगातार संवेदनशील नदी क्षेत्रों में निगरानी और खोज अभियान संचालित कर रही हैं।