नशे में चूर युवकों ने नदी में उतारी थार, बाल-बाल बचे, लेकिन गलती बन गई जिंदगी भर का सबक
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, देहरादून; दोस्तों के साथ मौज- मस्ती करना भी जरूरी होता है, लेकिन आपके मिजाज के साथ-साथ मौसम का मिजाज भी जानना जरूरी है. कई बार पिकनिक मौज-मस्ती और हठपन मौत को दावत दी सकता है. […]
More On उत्तराखंड
- Haridwar में धामी कैबिनेट की पहली बैठक संपन्न, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
- Dehradun Crime: रिटायरमेंट सिटी में बुजुर्गों की सुरक्षा पर सवाल, 453 अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिक पुलिस रिकॉर्ड में
- Munsiyari News: 2650 मीटर की ऊंचाई पर दिखा अति दुर्लभ रेड हेडेड वल्चर, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें
- Dehradun में 200 हेरिटेज साइट चिन्हित, जर्जर इमारतों के संरक्षण की तैयारी तेज
- CM Dhami ने 10,709 निर्माण श्रमिकों को दी 18.49 करोड़ की सहायता, खातों में DBT से पहुंची रकम
प्रयाग भारत, देहरादून; दोस्तों के साथ मौज- मस्ती करना भी जरूरी होता है, लेकिन आपके मिजाज के साथ-साथ मौसम का मिजाज भी जानना जरूरी है. कई बार पिकनिक मौज-मस्ती और हठपन मौत को दावत दी सकता है. ऐसा ही मामला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर ब्लॉक स्थित मालदेवता क्षेत्र से आया है जहां पिकनिक और मौज-मस्ती के चलते युवकों के हाथ से थार बच गई.
मॉनसून के सीजन में इस बार राज्यभर में आपदा जैसे हालात नजर आ रहे हैं. क़ई जगहों पर अतिवृष्टि, बादल फटने से लेकर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं तो कुछ जगहों से घर गिरने की खबरें भी आई. बीती रोज देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में दो अन्य बाइक पर सवार युवकों ने भी शराब पीकर जल के तेज बहाव में गाड़ी दौड़ाने की हठधर्मी की जिसके बाद वह गिर गए हलांकि वे बच गए. ऐसे में प्रशासन की ओर से लगातार सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है. हुड़दंग मचाने वाले लोग अपनी जान को लापरवाही के चलते जोखिम में न डालें.