गणेश विसर्जन के दौरान आपसी विवाद इतना बढ़ा कि चाकूबाजी की घटना हो गई
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, बुरहानपुर : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। देर रात गणेश विसर्जन के दौरान ई-टाईप क्षेत्र की झांकी में आपसी विवाद इतना बढ़ा कि चाकूबाजी की घटना […]
More On prayagbharat
- Kumaon : भैया दूज से पहले कुमाऊं में निभाई गई सदियों पुरानी अन्नकूट परंपरा, पारंपरिक तरीके से महिलाओं ने कूटे च्यूड़े
- Ankita Bhandari केस: माता-पिता के दिल्ली पहुंचने की भनक नहीं लगी, पौड़ी के LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
प्रयाग भारत, बुरहानपुर : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। देर रात गणेश विसर्जन के दौरान ई-टाईप क्षेत्र की झांकी में आपसी विवाद इतना बढ़ा कि चाकूबाजी की घटना हो गई। इस वारदात में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए नेपानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उत्सव की रात पर हुई इस हिंसक घटना ने माहौल को तनावपूर्ण कर दिया। पुलिस सतर्क है और मामला गंभीरता से देखा जा रहा है।