देहरादून: पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह के आवास पर ईडी का छापा
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, देहरादून: ईडी के छापे से नौकरशाही में हड़कंप पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह के आवास पर ईडी का छापा। उत्तराखंड में एनएच-74 मुआवजा घोटाला में भी आरोपी है डीपी सिंह, एनएच-74 घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, […]
More On prayagbharat
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
- Rajaji टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सप्ताह, हथिनी अरुंधती को दी श्रद्धांजलि; 14 लोको पायलट और 50 वनकर्मी
- Champawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
प्रयाग भारत, देहरादून: ईडी के छापे से नौकरशाही में हड़कंप पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह के आवास पर ईडी का छापा। उत्तराखंड में एनएच-74 मुआवजा घोटाला में भी आरोपी है डीपी सिंह, एनएच-74 घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, देहरादून-काशीपुर-रुद्रपुर में अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी
एनएच-74 घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड के कई शहरों में एक साथ छापेमारी की। ईडी की टीमें देहरादून, काशीपुर और रुद्रपुर में तड़के ही सक्रिय हो गईं और कई पूर्व व वर्तमान अफसरों के आवासों व ठिकानों पर दबिश दी गई। इसमें एक pcs अफसर भी शामिल है।
प्रवर्तन निदेशालय पिछले कई महीनों से इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है। हालिया छापेमारी उसी जांच का हिस्सा है। सूत्रों के अनुसार, ईडी को कुछ नए दस्तावेज और बैंक लेनदेन के सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर यह ताजा कार्रवाई की गई है।
यह छापेमारी यह संकेत देती है कि एजेंसियां एनएच-74 जैसे बड़े घोटालों पर शिकंजा कसने के लिए पूरी तरह सक्रिय हैं और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
राजधानी देहरादून में एनएच- 74 घोटाले के आरोपी पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। 2017 में एनएच- 74 में करोड़ों रुपए के घोटाले का मामला है। ऐसे में किसानों को मुआवजा देने के फाइल के दस्तावेजों के साथ बैंकिंग दस्तावेजों को ईडी के अधिकारी खंगाल रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस जवान भी तैनात हैं। जमीनों को खुर्दबुर्द करके करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई थी, जिसके जांच चल रही है।