Uttarakhand

पेट्रोल बचाने निकले Ganesh Joshi, स्कूटी के एक्सपायर कागजात बने विवाद की वजह

Summary

Spread the love

Spread the loveपेट्रोल बचत का संदेश देने निकले मंत्री गणेश जोशी, स्कूटी के दस्तावेज निकले एक्सपायर प्रयाग भारत, देहरादून : Ganesh Joshi उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी पेट्रोल बचत का संदेश देने के दौरान एक नए विवाद में घिर […]

Spread the love

पेट्रोल बचत का संदेश देने निकले मंत्री गणेश जोशी, स्कूटी के दस्तावेज निकले एक्सपायर

प्रयाग भारत, देहरादून : Ganesh Joshi उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी पेट्रोल बचत का संदेश देने के दौरान एक नए विवाद में घिर गए। गढ़ी कैंट में आयोजित कार्यक्रम के बाद मंत्री ने सरकारी वाहन की जगह स्कूटी से अपने आवास जाने का फैसला किया। हालांकि बाद में पता चला कि जिस स्कूटी का इस्तेमाल किया गया, उसका इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) एक्सपायर था।

मामला सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो गया। लोगों ने सवाल उठाए कि जब आम जनता को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है, तब नियमों के उल्लंघन पर नेताओं की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।

मंत्री गणेश जोशी ने सफाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा ईंधन बचत की अपील के बाद उन्होंने छोटी दूरी के लिए दोपहिया वाहन इस्तेमाल करने का निर्णय लिया था। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के बाद स्टाफ के एक कर्मचारी की स्कूटी से घर पहुंचे थे और बाद में जानकारी मिली कि उसके दस्तावेजों की वैधता समाप्त हो चुकी थी।

वहीं स्कूटी मालिक कर्मचारी ने एसएसपी को पत्र लिखकर नियमों के तहत कार्रवाई और जुर्माना लगाने की मांग की है। मंत्री ने भी कहा कि भविष्य में छोटी दूरी के लिए दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल जारी रहेगा और काफिले में वाहनों की संख्या कम करने की कोशिश की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *