शादी से इनकार करने पर प्रेमिका का फूटा गुस्सा, प्रेमी को चप्पलों से पीटा
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, बाजपुर : प्रेम प्रसंग के बाद शादी से इनकार करने के कारण आक्रोशित प्रेमिका ने शनिवार को बाजपुर कोतवाली गेट पर ही युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना से कोतवाली परिसर में अफरा-तफरी मच […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, बाजपुर : प्रेम प्रसंग के बाद शादी से इनकार करने के कारण आक्रोशित प्रेमिका ने शनिवार को बाजपुर कोतवाली गेट पर ही युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना से कोतवाली परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर युवक को युवती के चंगुल से छुड़ाया।
बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी बरेली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का प्रेम प्रसंग बाजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से कई वर्षों से चल रहा था। युवक रिश्ते में युवती की बहन का देवर बताया जा रहा है। परिजनों के माध्यम से दोनों की शादी की बात भी तय हो गई थी, लेकिन बाद में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया था। इस पर युवती ने कोतवाली गेट पर उस पर चप्पल बरसा दिये।