हल्द्वानीः दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहा मुकेश बोरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पिछले कई दिनों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहा मुकेश बोरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पिछले कई दिनों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहा मुकेश बोरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी बोरा को उत्तर प्रदेश के रामपुर से पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।
प्राप्त सूचना के मुताबिक हल्द्वानी में लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि मुकेश बोरा पर विधवा महिला से दुष्कर्म और बच्ची से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज है। इसके चलते पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निरंतर प्रयास कर रही थी। इसी बीच पुलिस टीमों के द्वारा मुकेश बोरा के घरों में कुर्की भी की गई थी।
बता दें कि एसओजी सहित पुलिस की 7 टीमें बोरा की तलाश में जुटी हुई थी। वहीं पुलिस टीम ने आरोपी बोरा को उत्तर प्रदेश के रामपुर से गिरफ्तार कर लिया है।