हरिद्वार : आरपीएफ के सिपाही ने ट्रैक पर अपनी गर्दन रखकर की आत्महत्या
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। जहां आरपीएफ के एक सिपाही ने ट्रैक पर अपनी गर्दन रखकर आत्महत्या की है। वहीं, इस घटना के बाद आरपीएफ विभाग […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। जहां आरपीएफ के एक सिपाही ने ट्रैक पर अपनी गर्दन रखकर आत्महत्या की है। वहीं, इस घटना के बाद आरपीएफ विभाग में हड़कंप मच गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आरपीएफ अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है।
मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ के सिपाही अरविंद तोमर की तैनाती एक माह पहले ही हरिद्वार में हुई थी। बताया गया कि तोमर निवासी बागपत उत्तर प्रदेश आरपीएफ में सिपाही है। वेस्टर्न रेलवे रतलाम से उनका तबादला हरिद्वार में हुआ था। इसी बीच आज यानी गुरुवार को अरविंद तोमर ने रेलगाड़ी आने आने पर रेलवे ट्रैक पर अपनी गर्दन रखकर जान दे दी। इस हादसे के दौरान रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई। साथ ही रेलगाड़ी द्वारा सिपाही की गर्दन कटने के दृश्य ने सभी के दिल को दहला कर रख दिया। खून से लथपथ सिपाही को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।
इस घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अधिकारियों ने आस-पास से घटना की जानकारी प्राप्त की। बताया कि सिपाही ने आत्महत्या की है, लेकिन अभी कारण सामने नहीं आ पाया है। इसके अतिरिक्त अधिकारियों के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।