हेल्थ-मिनिस्टर गजेन्द्र सिंह खींवसर की पत्नी की अटैक से मौत
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, राजस्थान: राजस्थान सरकार में चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी का आज अचानक निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक आया था, जिसकी वजह से उनकी नींद में ही […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, राजस्थान: राजस्थान सरकार में चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी का आज अचानक निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक आया था, जिसकी वजह से उनकी नींद में ही मौत हो गई। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक बुधवार रात प्रीति कुमारी ने सामान्य रूप से भोजन किया और सोने चली गईं। गुरुवार सुबह जब वे काफी देर तक नहीं उठीं तो परिजनों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया गया।
चिकित्सकों के अनुसार प्रीति कुमारी को साइलेंट अटैक आया था, जिसमें हृदयाघात के कोई सामान्य लक्षण नहीं दिखते और मरीज को दर्द या बेचैनी महसूस नहीं होती। यही वजह रही कि उनकी तबीयत खराब होने की भनक तक किसी को नहीं लगी और नींद में ही उनकी मौत हो गई।