टिहरी में अंगीठी के धुएं में दम घुटने से पति-पत्नी की मौत
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी जिले के भिलंगना क्षेत्र के द्वारी-थापला गांव में कथित रूप से अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण पति-पत्नी की मृत्यु हो गई। द्वारी-थापला गांव की प्रशासक रिंकी देवी ने बताया कि […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी जिले के भिलंगना क्षेत्र के द्वारी-थापला गांव में कथित रूप से अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण पति-पत्नी की मृत्यु हो गई। द्वारी-थापला गांव की प्रशासक रिंकी देवी ने बताया कि मदन मोहन सेमवाल (52) और उनकी पत्नी यशोदा देवी (48) यहां अपने चाचा के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घनसाली बाजार से गांव आए थे।
मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे वे दोनों अंगीठी जलाकर बैठे थे। ठंड होने के कारण वे अंगीठी लेकर कमरे में अंदर चले गए और दरवाजा बंद करके सो गए। बताया गया कि घटना का पता शुक्रवार सुबह लगा जब उनका बेटा उन्हें जगाने के लिए गया। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि काफी देर तक कोई आवाज नहीं आने पर लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो पति-पत्नी बिस्तर में मृत अवस्था में पड़े हुए थे। ग्राम प्रशासक ने बताया कि दोनों की मौत अंगीठी के धुएं से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बनने के कारण हुई।
वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस को इस घटना की सूचना न देकर मृतक दंपति के बेटे और विवाहित बेटी से बातचीत करने के बाद पैतृक घाट पर मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि मृतक मदन मोहन सेमवाल राजकीय इंटर कॉलेज, सरस्वती सैंण में लिपिक (क्लर्क) थे।