पति ने पत्नी पर फेंका तेजाब, दोनों हाथ और चेहरा बुरी तरह झुलसे
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां पर एक पति ने अपनी पत्नी पर तेजाब से हमला कर दिया। उसने महिला के ऊपर तेजाब फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा और दोनों […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां पर एक पति ने अपनी पत्नी पर तेजाब से हमला कर दिया। उसने महिला के ऊपर तेजाब फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा और दोनों हाथ बुरी तरह से झुलस गए। घटना की जानकारी होने लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को जानकारी दी। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
यह पूरा मामला कविनगर थाना क्षेत्र का है। यहां पर शास्त्री नगर चौराहे पर दिनदहाड़े एक पति ने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी गई और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। इस हमले में महिला का चेहरा और हाथ बुरी तरह से झुलस गए। उसे सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पर उसका इलाज चल रहा है।
क्यों फेंका तेजाब?
इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार होने वाला था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जांच की। घटनास्थल पर तेजाब बिखरा दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि पत्नी से नाराज था, उनके बीच विवाद चल रहा था, इसलिए तेजाब से हमला कर दिया।
इस बात से नाराज था पति
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पीडित महिला की शादी 16 साल पहले आरोपी से हुई थी और दोनों के दो बच्चे भी है। दोनों के बीच कई बातों को लेकर पिछले कुछ महीनों से लड़ाई झगड़े होते रहते थे। जिसके कारण वह दोनों अलग-अलग ही रहते थे। महिला कुछ दिन पहले बिना बताए विश्वजीत करमाकर को छोड़कर अपनी बेटी के साथ चंडीगढ़ चली गई थी। जिससे वो नाराज था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो अपनी पत्नी के आने का इंतजार कर रहा था। जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी आ रही है, तो उसने उस पर हमला करने के लिए अपने कार्यस्थल से तेजाब का इंतजाम किया और मौका देखकर पत्नी पर अटैक कर दिया। उसने कहा कि उसे डर था कि लोग उसका मजार उड़ाएंगे कि वो अपनी पत्नी को घर छोड़कर जाने से नहीं रोक पाया। इसी गुस्से में उसने उस पर तेजाब फेंक दिया।