Sport

RCB vs MI: जीत के बाद कोहली की प्रतिक्रिया बनी चर्चा का विषय

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, CB vs MI IPL 2026: रविवार, 12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 18 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। हालांकि मैच के […]

Spread the love

प्रयाग भारत, CB vs MI IPL 2026: रविवार, 12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 18 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। हालांकि मैच के बाद विराट कोहली की एक हरकत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

मैच के दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें Virat Kohli पवेलियन लौटते समय गुस्से में अपने ग्लव्स और हेलमेट को बाउंड्री लाइन के पास फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि 38 गेंदों में 50 रन बनाने के बाद वे जल्द ही आउट हो गए थे, जिसके बाद वह काफी निराश नजर आए।

कोहली को हार्दिक पांड्या ने एक फुल टॉस गेंद पर कैच आउट किया, जिसके बाद उनकी निराशा और गुस्सा साफ देखने को मिला। इसी दौरान उन्होंने पहले ग्लव्स फेंके और फिर हेलमेट को जमीन पर पटक दिया।

अब सवाल उठ रहा है कि क्या इस व्यवहार पर BCCI कोई कार्रवाई करेगा। IPL आचार संहिता के आर्टिकल 2.2 के अनुसार, मैदान पर उपकरणों को नुकसान पहुंचाना लेवल-1 अपराध माना जाता है। ऐसे में संभावना है कि कोहली पर मैच फीस का 10 से 25 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक लगाया जा सकता है।

मैच की बात करें तो RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 240 रन बनाए। टीम की शुरुआत शानदार रही, जहां कोहली और फिल साल्ट ने 120 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। कोहली ने 50 रन और फिल साल्ट ने 78 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने 20 गेंदों में 53 रन जोड़कर स्कोर को तेज किया, जबकि टिम डेविड ने 16 गेंदों में 34 रन बनाए।

जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 5 विकेट पर 222 रन ही बना सकी और लक्ष्य से पीछे रह गई।

इस मैच में विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अब तक उन्होंने MI के खिलाफ 37 मैचों में 1030 रन बनाए हैं, जिसमें 7 अर्धशतक शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *