T20I में महेश तांबे का धमाका, फिनलैंड के गेंदबाज़ ने सबसे तेज़ 5 विकेट लेकर रचा नया विश्व रिकॉर्ड
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रगति भारत, दिल्ली; फिनलैंड के महेश तांबे ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो किसी भी बॉलर का ख्वाब हो सकता है. इस अंजान क्रिकेटर ने T20Is में सबसे तेजी से 5 विकेट […]
प्रगति भारत, दिल्ली; फिनलैंड के महेश तांबे ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो किसी भी बॉलर का ख्वाब हो सकता है. इस अंजान क्रिकेटर ने T20Is में सबसे तेजी से 5 विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. महेश तांबे ने एस्टोनिया के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने सिर्फ आठ गेंदों में यह कारनामा कर दिखाया. इससे पहले सबसे तेजी से 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड बहरीन के जुनैद अजीज के नाम था. उन्होंने 2022 में जर्मनी के खिलाफ महज 10 गेंद में 5 विकेट झटक लिए थे.
एस्टोनिया अब दो दिलचस्प रिकॉर्ड का हिस्सा बन गया है. एस्टोनिया के साहिल चौहान ने पिछले साल साइप्रस के खिलाफ सिर्फ 27 गेंदों में शतक बनाया था, जो टी20 इंटरनेशनल मैचों का सबसे तेज शतक है. अब एस्टोनिया के खिलाफ सबसे तेज 5 विकेट का रिकॉर्ड बन गया है.