नाग मंदिर के समीप बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार से हड़कंप
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, मसूरी : उत्तराखंड में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा सड़क दुर्घटना देहरादून-मसूरी मार्ग पर हुई है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी है। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, मसूरी : उत्तराखंड में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा सड़क दुर्घटना देहरादून-मसूरी मार्ग पर हुई है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी है। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्कयू अभियान चलाया। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून-मसूरी मार्ग पर हुई है। जहां स्थित नाग मंदिर के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में चालक मौजूद था। वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को खाई से बाहर निकाला।आनन फानन में उसे मसूरी उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। बताया गया कि कार सवार शनिवार सुबह देहरादून से मसूरी जा रहा था। तभी उसके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
घटना में घायल युवक की पहचान निहाल गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता निवासी रामपुर कला, सैनिक कॉलोनी, देहरादून के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। अस्पताल में निहाल गुप्ता की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।