नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य पद का निर्विरोध निर्वाचन हुआ
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, बरेली : नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य पद का निर्विरोध निर्वाचन हुआ । इसमें भाजपा के पांच और सपा से एक पार्षद का कार्य कारिणी के लिए चुने गए। बृहस्पतिवार को सभी छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, बरेली : नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य पद का निर्विरोध निर्वाचन हुआ । इसमें भाजपा के पांच और सपा से एक पार्षद का कार्य कारिणी के लिए चुने गए। बृहस्पतिवार को सभी छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। अब 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में भाजपा के 10 और सपा के दो पार्षद हो गए हैं।
महापौर डॉ. उमेश गौतम व नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य की मौजूदगी में सुबह 11 बजे नगर निगम सभागार में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले कार्यकारिणी में शामिल 12 सदस्यों में से छह सदस्य सलीम पटवारी, सर्वेश रस्तोगी, गरिमा, नीरज, सौरव कुमार और सागर मौर्य के कार्यकाल पूरा होने की बात बताई गई।
इसके बाद नई कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए भाजपा के वार्ड 38 की हर्ष कुमारी, वार्ड 43 के पूनम राठौर, वार्ड 72 के मुकेश सिंघल, वार्ड 23 से सतीश कातिब, वार्ड 47 से रंजीत बाल्मीकि और सपा के वार्ड 73 के गुल बशर ने नामांकन किया। सभी को निर्विरोध चुन लिया गया।