नैनीतालः भीमताल झील में गिरा डंपर, हादसे में चालक की मौत
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, नैनीतालः उत्तराखंड के भीमताल में शनिवार देर रात को एक डंपर झील में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमताल पुलिस को किसी वाहन चालक ने सूचना मिली कि […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, नैनीतालः उत्तराखंड के भीमताल में शनिवार देर रात को एक डंपर झील में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमताल पुलिस को किसी वाहन चालक ने सूचना मिली कि रात के अंधेरे में एक डंपर भीमताल झील में गिर गया है।
थाना प्रभारी विमल मिश्रा की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) के साथ मिल कर राहत व बचाव अभियान चलाया गया। वहीं, कड़ी मशक्कत के बाद डंपर के अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला गया और भीमताल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे में मृतक की पहचान राहुल कुमार निवासी धारी के रूप में हुई। वहीं, पुलिस इस हादसे की असली वजह का पता लगा रही है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।