शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या, 28 पन्नों का सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में एक नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान शेफाली केसरवानी (28) के रूप में हुई है। उसकी […]
More On Breaking News
- Nepal Flood आपदा पर हरिद्वार के संतों की बड़ी पहल, आधे घंटे में जुटाए 38 लाख रुपये
- CM धामी ने 101 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, पशुपालन और गन्ना विभाग में मिली सरकारी नौकरी
- CJP के इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय मार्च पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार
- Uttarakhand में 6 दिन बारिश का अलर्ट, 31 अगस्त और 1 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट; इन जिलों में बरसेगा कहर
- sidcul में युवक-युवती के विवाद के बाद सड़क पर बवाल, लात-घूंसे और बेल्ट से मारपीट का VIDEO वायरल
प्रयाग भारत, कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में एक नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान शेफाली केसरवानी (28) के रूप में हुई है। उसकी शादी इसी वर्ष 7 मई को प्रयागराज के फाफामऊ निवासी गोपाल केसरवानी से हुई थी। शादी के करीब दो महीने बाद हुई इस घटना से दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।
घटना के समय घर में केवल मृतका के बुजुर्ग पिता मौजूद थे, जबकि उसका भाई बाजार गया हुआ था। इसी दौरान शेफाली ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौके से मिला 28 पन्नों का सुसाइड नोट, प्रताड़ना के आरोप
घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस और फॉरेंसिक टीम को कमरे से 28 पन्नों का सुसाइड नोट मिला, जिसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुसाइड नोट में मृतका ने अपने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुसाइड नोट में लिखी गई बातों की सत्यता की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों का मिलान अन्य साक्ष्यों से किया जाएगा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही शेफाली को ससुराल में परेशान किया जा रहा था, जिसके चलते वह मायके में रह रही थी। मामला पहले भी पुलिस तक पहुंचा था। अब आत्महत्या के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।
थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और 28 पन्नों के सुसाइड नोट की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।