स्कूल बस के नीचे आने से डेढ़ साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, चालक गिरफ्तार
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, खटीमा: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के खटीमा में बुधवार को एक दुखद हादसा हो गया है, यहां स्कूल बस के नीचे आने से एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, खटीमा: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के खटीमा में बुधवार को एक दुखद हादसा हो गया है, यहां स्कूल बस के नीचे आने से एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला उमरुकला गांव का बताया जा रहा है।
कि उमरुकला, बिचई निवासी बबीता मेहता अपने घर के पास दोपहर में स्कूल से लौट रहे अपने बड़े बेटे को लेने गई थी। इसी बीच उसका छोटा बेटा भी उसके पीछे-पीछे आ गया। वह इससे बेखबर थी और इसी बीच मासूम स्कूल बस के टायर के नीचे आ गया। आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद चालक फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।