Uttarakhand

Dhanori के अमृत लॉ कॉलेज में भरभराकर गिरा भवन का हिस्सा, मलबे में दबा PAC जवान; रेस्क्यू जारी

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत , रुड़की  : हरिद्वार जिले के धनोरी में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। पिरान कलियर क्षेत्र स्थित अमृत लॉ कॉलेज परिसर में बनी एक बिल्डिंग का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद मौके […]

Spread the love

प्रयाग भारत , रुड़की  : हरिद्वार जिले के धनोरी में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। पिरान कलियर क्षेत्र स्थित अमृत लॉ कॉलेज परिसर में बनी एक बिल्डिंग का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मलबे में एक PAC जवान दब गया है।

कॉलेज में ठहरी थी PAC की प्लाटून

जानकारी के मुताबिक, अमृत लॉ कॉलेज परिसर में PAC की एक प्लाटून ठहरी हुई थी। इसी दौरान बाथरूम की तरफ बनी बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक ढह गया। भवन का हिस्सा गिरते ही वहां मौजूद PAC जवानों में हड़कंप मच गया।

मलबे में एक जवान के दबे होने की सूचना मिलते ही पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

पुलिस और PAC जवानों ने शुरू किया रेस्क्यू

हादसे की सूचना मिलते ही पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया।

पुलिसकर्मियों के साथ PAC के जवान भी रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए हैं। मलबे में दबे जवान को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

हादसे की वजह अभी साफ नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भवन का हिस्सा जर्जर स्थिति के कारण गिरा या हादसे के पीछे कोई अन्य वजह थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद हादसे की वास्तविक स्थिति और कारणों की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *