शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर में पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग का चार साल से यौन शोषण करने वाले आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 22 मार्च को बागेश्वर निवासी […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर में पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग का चार साल से यौन शोषण करने वाले आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 22 मार्च को बागेश्वर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि भतरौला, कठायतबाड़ा निवासी युवक सूरज कुमार द्वारा उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर चार वर्षों से यौन शोषण किया जा रहा है।
पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की। जांच उप निरीक्षक गोल्डी घुघत्याल को सौंपी गई। जांच में आए प्राथमिक तथ्यों के बाद पुलिस ने आरोपी को सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।