सितारगंज: जमीन विवाद बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में फैली सनसनी
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, ऊधम सिंह नगर : उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज में जमीनी विवाद को लेकर हत्या की खबर सामने आ रही है। इसमें विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाई एक दूसरे के […]
More On prayagbharat
- Kumaon : भैया दूज से पहले कुमाऊं में निभाई गई सदियों पुरानी अन्नकूट परंपरा, पारंपरिक तरीके से महिलाओं ने कूटे च्यूड़े
- Ankita Bhandari केस: माता-पिता के दिल्ली पहुंचने की भनक नहीं लगी, पौड़ी के LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
प्रयाग भारत, ऊधम सिंह नगर : उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज में जमीनी विवाद को लेकर हत्या की खबर सामने आ रही है। इसमें विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाई एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। इसी बीच बड़े भाई ने अपने व्यापारी छोटे भाई की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान हुई वारदात की सूचना मिलते ही नवनियुक्त एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने घटनास्थल का मुआयना किया।
जानकारी के अनुसार सितारगंज में किच्छा रोड मुख्य बाजार स्थित एक व्यापारी को उसके बड़े भाई ने दिनदहाड़े उसकी दुकान में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं इस वारदात में छोटा भाई लहूलुहान हो गया और आस पास के लोगो ने घायलावस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उपचार के दौरान व्यापारी ने दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी के साथ मृतक के परिजनों को घटना से अवगत करा दिया। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
बता दें कि नवनियुक्त एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त की। इसी के साथ पुलिस को तत्काल रूप से आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही। फिलहाल अभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है। वहीं सूत्रों की मानें तो स्थानीय लोगो ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई लगा दी।