हल्द्वानी में महिला से शारीरिक दुष्कर्म और पॉक्सो के आरोपी मुकेश बोरा के घरों की कुर्की
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में महिला से शारीरिक शोषण और पॉक्सो के आरोपी मुकेश बोरा से जुडी बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, आरोपी मुकेश बोरा के नैनीताल चूड़ीगाड़ स्थित घर व हल्द्वानी में किराए के आवास […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में महिला से शारीरिक शोषण और पॉक्सो के आरोपी मुकेश बोरा से जुडी बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, आरोपी मुकेश बोरा के नैनीताल चूड़ीगाड़ स्थित घर व हल्द्वानी में किराए के आवास की कुर्की की गई है। इसमें लालकुआं पुलिस के द्वारा कुर्की की कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार लालकुआं के अध्यक्ष आरोपी मुकेश बोरा के नैनीताल चूड़ीगाड़ में स्थित पैतृक घर व हल्द्वानी में किराए के आवास की पुलिस ने कुर्की की है। बता दें कि महिला से दुष्कर्म और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ मामले में लालकुआं कोतवाली में धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में मुकेश बोरा फरार चल रहा है। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया मुकेश बोरा की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। इसके अलावा पुलिस मुकेश बोरा के करीबियों से भी पूछताछ कर रही है।
एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि बीती 11 सितंबर को आरोपी मुकेश बोरा के दोनों आवासों पर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई थी। इसके बावजूद बोरा ने सरेंडर नहीं किया। वहीं बीते शुक्रवार को पुलिस टीमों के द्वारा मुकेश बोरा के हल्द्वानी और ओखलकांडा स्थित आवास पर कुर्की की कार्रवाई की गई है।