लाश के छह टुकड़े: इंटीरियर डिजाइनर की हत्या, फ्लैट के लिए की गई
Summary
Spread the loveप्रयागभारत, गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इंटीरियर डिजाइनर तरुण पंवार हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। इंटीरियर डिजाइनर की हत्या फ्लैट के लिए की गई थी। गाजियाबाद के राजनगर […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयागभारत, गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इंटीरियर डिजाइनर तरुण पंवार हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। इंटीरियर डिजाइनर की हत्या फ्लैट के लिए की गई थी। गाजियाबाद के राजनगर एक्टेंशन की औरा कायमोरा सोसायटी के रहने वाले अक्षय ने हत्याकांड की साजिश रची।
दरअसल, अक्षय अंजली का बहनोई है। अंजलि और इंटीरियर डिजाइनर तरुण पंवार के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। अक्षय ने अंजलि के नाम पर फ्लैट ले रखा है। अक्षय को अंजलि की तरुण से नजदीकी का पता चल गया था। अक्षय को डर था कि अंजलि तरुण को फ्लैट दे सकती है। अक्षय के कहने पर बुलंदशहर के बीबीनगर के गांव खरकाली निवासी पवन ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया।डीसीपी नगर राजेश कुमार ने बताया कि बुलंदशहर के बीबीनगर के गांव खरकाली निवासी पवन, वंश और राजनगर एक्सटेंशन की औरा कायमेरा सोसायटी निवासी अंजली को गिरफ्तार किया है। अंजली इसी सोसायटी में हेल्प डेस्क मैनेजर है।
मामले में बीबीनगर के चित्तसौना निवासी दीपांशु, अक्षय, जीते, अंकुर, मनोज और अंकित फरार हैं। इनकी तलाश की जा रही है। पूछताछ में पवन ने हत्या की बात कुबूल की है। पूछताछ में पवन पुलिस को बताया है कि वह अंजलि को पसंद करता है। अंजलि से तरुण के भी संपर्क थे। तरुण और अंजलि की नजदीकियां काफी बढ़ने लगी थीं। इसकी जानकारी उसे हुई तो उसने अंजलि से बात करने के बाद तरुण की हत्या की साजिश रची।