मसूरी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बडौदा को! भाजपा मंडल अध्यक्ष की फर्जी मेल आईडी से दी धमकी
Summary
ख़बर शेयर करें – प्रयाग भारत, मसूरी: पर्यटन नगरी मसूरी में भाजपा मंडल अध्यक्ष की फर्जी मेल आईडी से बैकों को लूटने और आग लगाने की धमकी दी गई है. मसूरी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बडौदा बैंकों […]
More On prayagbharat
- Kumaon : भैया दूज से पहले कुमाऊं में निभाई गई सदियों पुरानी अन्नकूट परंपरा, पारंपरिक तरीके से महिलाओं ने कूटे च्यूड़े
- Ankita Bhandari केस: माता-पिता के दिल्ली पहुंचने की भनक नहीं लगी, पौड़ी के LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
प्रयाग भारत, मसूरी: पर्यटन नगरी मसूरी में भाजपा मंडल अध्यक्ष की फर्जी मेल आईडी से बैकों को लूटने और आग लगाने की धमकी दी गई है. मसूरी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बडौदा बैंकों को मेल कर धमकी दी गई है. मेल में मसूरी के सभी लोगों के लोन माफ करने की मांग की गई है.
मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल की फर्जी मेल आईडी बनाकर बैंकों को धमकी दी गई है. मेल में मसूरी के सभी लोगों के लोन माफ करने की मांग की गई है. साथ ही लोन माफ न होने पर मसूरी के बैंकों में आग और लूटपाट की धमकी दी गई है. इसके अलावा बैंक के कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर रखकर जान से मारने की धमकी भी दी गई.
मेल में मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल और मीडिया प्रभारी जगजीत कुकरेजा के नाम को भी दर्शाया गया. कहा गया है कि हम तीनों शहर के दबंग नेता हैं और अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती तो बैंकों को लूटने और जलाने और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी गई है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर सचिन शाह ने मसूरी पुलिस को शिकायत देते हुए बैंक और कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग की है.
मसूरी कोतवाल देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. इस पूरे प्रकरण में आईटी सेल को भी एक्टिव किया गया है और जल्द पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस तरीके के सामाजिक तत्व किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे.