बदमाशों ने दिनदहाड़े होटल कारोबारी की बेटी को बंधक बनाकर की लूट
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया. मामला रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर का है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दिनदहाड़े असलहे की नोक […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया. मामला रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर का है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दिनदहाड़े असलहे की नोक पर होटल कारोबारी की बेटी को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है.
कारोबारी की कार भी लेकर भागे बदमाश: बताया जा रहा है कि बदमाश, होटल कारोबारी की कार भी अपने साथ ले गए थे, जिसे बदमाशों ने हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर छोड़ दिया. वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस भी होटल कारोबारी के घर पहुंचे और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में नाकाबंदी भी की, लेकिन पुलिस को बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा. हालांकि पुलिस की अलग-अलग टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है.
सुबह 10.30 बजे की घटना: जानकारी के मुताबिक वारदात मंगलवार 26 अगस्त सुबह करीब 10.30 बजे की है. बताया जा रहा है कि शिवालिक नगर के टी कलस्टर के मकान नंबर 89 में होटल कारोबारी कुलवीर चौधरी रहते हैं. रोजाना की तरह वे सामने पार्क में टहल रहे थे, उनकी बेटी घर पर अकेले मौजूद थी. इसी दौरान तीन लोग अचानक से घर घुसे और असलहे की नोक पर कुलवीर चौधरी की बेटी को आतंकित कर कमरे में अंदर ले गए.