Uttarakhand

धारचूला के पंपाबे क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, पार्किंग में खड़ी बोलेरो पर गिरी विशाल चट्टान

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। धारचूला तहसील मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर पंपाबे क्षेत्र में पार्किंग में खड़ी एक बोलेरो वाहन पर अचानक […]

Spread the love

प्रयाग भारत, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। धारचूला तहसील मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर पंपाबे क्षेत्र में पार्किंग में खड़ी एक बोलेरो वाहन पर अचानक विशाल चट्टान गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि वाहन में बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय बोलेरो में सवार सभी लोग पंचाचूली बेस कैंप क्षेत्र से वापस लौट रहे थे। वाहन पार्किंग क्षेत्र में खड़ा था, तभी पहाड़ी से अचानक चट्टान टूटकर सीधे गाड़ी पर आ गिरी। चट्टान की चपेट में आने से बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उप जिला चिकित्सालय धारचूला ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल सभी यात्रियों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया।

पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बदल रहे मौसम और भूस्खलन की घटनाओं के बीच प्रशासन ने यात्रियों और पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और अधिकारियों द्वारा पूरे मामले की जानकारी एकत्र की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *