रील बनाने के चक्कर में भालू की जान से खिलवाड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ से वन्यजीवों के साथ हो रहे अमानवीय बर्ताव और प्रकृति के नियमों के उल्लंघन की दो चौंकाने वाली घटनाएं सामने आई हैं, जो न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं बल्कि मानवीय संवेदनाओं […]
More On prayagbharat
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
- Rajaji टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सप्ताह, हथिनी अरुंधती को दी श्रद्धांजलि; 14 लोको पायलट और 50 वनकर्मी
- Champawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
प्रयाग भारत, छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ से वन्यजीवों के साथ हो रहे अमानवीय बर्ताव और प्रकृति के नियमों के उल्लंघन की दो चौंकाने वाली घटनाएं सामने आई हैं, जो न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं बल्कि मानवीय संवेदनाओं पर भी सवाल खड़े करती हैं।
कांकेर: रील बनाने के चक्कर में भालू की जान से खिलवाड़
कांकेर जिले के नारा गांव से एक बेहद चिंताजनक और गैरजिम्मेदाराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक एक जंगली भालू को कोल्ड ड्रिंक पिलाते हुए नजर आ रहा है। यह घटना दिखाती है कि किस तरह रील और सोशल मीडिया लाइक्स के चक्कर में कुछ लोग न सिर्फ अपनी जान, बल्कि वन्य प्राणियों की जान को भी खतरे में डाल रहे हैं।
इस हरकत से जुड़े खतरे
- भालू मानव संपर्क में आकर आक्रामक हो सकता है, जिससे गंभीर हादसे हो सकते हैं।
- कोल्ड ड्रिंक जैसे कृत्रिम पदार्थ जंगली जानवरों के लिए हानिकारक होते हैं और उनके पाचन तंत्र और स्वभाव को प्रभावित कर सकते हैं।
- यह वन्यजीव संरक्षण कानूनों का उल्लंघन है, जिसके लिए कानूनी कार्यवाही हो सकती है।
- वन विभाग ने वीडियो का संज्ञान लिया है और युवक की पहचान कर उस पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।