मकान में भीषण आग लग गई, आग बुझाने की कोशिश में एक युवक छत से नीचे गिर गया
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, जींद: हरियाणा के जींद जिले के जुलाना कस्बे में शनिवार सुबह एक मकान में भीषण आग लग गई.आग बुझाने की कोशिश में एक युवक छत से नीचे गिर गया और जिंदा जलकर मर गया. हादसे […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, जींद: हरियाणा के जींद जिले के जुलाना कस्बे में शनिवार सुबह एक मकान में भीषण आग लग गई.आग बुझाने की कोशिश में एक युवक छत से नीचे गिर गया और जिंदा जलकर मर गया. हादसे में एक भैंस की भी झुलसकर मौत हो गई.
आग बुझाने गया युवक आग में गिरा: घटना जुलाना के वार्ड नंबर 13 की है, जहां दीपक के मकान में सुबह करीब 6 बजे अचानक आग लग गई. आग तूड़ी और भैंसों वाले कमरे तक फैल गई. आग की चपेट में आने से एक भैंस की भी जलकर मौत हो गई. इधर, आग बुझाने में जुटे मोहल्ले के कई युवक मकान की छत को उखाड़ने की कोशिश कर रहे थे, ताकि ऊपर से पानी डालकर आग पर काबू पाया जा सके. इसी दौरान छत की पहले से जली कड़ियां टूट गईं और साहिल नीचे जलती आग में गिर गया.
युवक की मौत: मलबे में दबे साहिल को जब तक बाहर निकाला गया, वह गंभीर रूप से झुलस चुका था.आनन-फानन में साहिल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. साहिल लैब टेक्नीशियन का कोर्स कर रहा था.तीन महीने बाद उसका कोर्स पूरा होने वाला था.