इलाहाबाद में गठबंधन प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह के पिता को पुलिस ने लिया हिरासत में, देखें वीडियो
प्रयागभारत, प्रयागराज : करेली के लेखपाल ट्रेनिंग स्कूल के बाहर से समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह को करेली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनको करेली थाने ले जाया गया है।
कांग्रेस प्रत्याशी के पिता हैं पूर्व सांसद रेवती रमण
रेवती रमण इलाहाबाद ससंदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह के पिता हैं। रेवती रमण का आरोप है कि लेखपाल ट्रेनिंग स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा था। सपा-कांग्रेस ने इसका विरोध किया तो उनको पुलिस ने लाठी के दम पर खदेड़ा। कइयों को थाने ले जाकर बंद कर दिया। जब वह पहुंचे तो उनको भी थाने चलने को कहा गया।
